मुल्क को आजाद करवाने वाले सभी वीरों को हमारा नमन- सीएम धामी

ख़बर शेयर करें

देहरादून- जश्ने आज़ादी के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन सभी वीरों को नमन किया जिन्होने भारत माता को अंग्रेजो की दासता से मुक्त करवाने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी.

देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर ध्वजारोहण हुआ..राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान पूरे सम्मान के साथ गाया गया। वहीं मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने भारत माता के उन अमर पुत्रों को भी याद करते हुए प्रणाम किया जिन्होंने आजादी की जंग में खुद को फना किया ।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 5-6 स्थानों पर बनेंगे टेक्निकल हब, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

साथ ही साथ उन सपूतों को भी नमन किया जो आजादी के बाद मुल्क की हिफ़ाजत करते हुए शहीद हुए..साथ ही साथ सीएम धामी उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में शहादत देने वाले राज्य सेनानियो को भी नमन किया.. सीएम धामी ने कहा उनका संघर्ष और बलिदान भुलाया नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें -  Chamoli Tunnel Accident: घायलों से मिलने गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे CM धामी, बोले-'हर श्रमिक का जीवन अमूल्य, इलाज में न हो कोई कमी'

आजादी की वर्षगांठ के मौके पर सीएम धामी ने विश्वास जताते हुए कहा कि उत्तराखंड पीएम मोदी के मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत की ओर बढ़ते कदमों में अपना योगदान दे रहा है। वहीं सीएम धामी ने सभी प्रदेश वासियों को जश्ने आज़ादी की शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि हर प्रदेश वासी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेगा।