Tehri: ‘हर घर तिरंगा’ फोटो प्रदर्शनी का आगाज, स्कूली बच्चों और प्रशासनिक अफसरों ने लिया भाग

ख़बर शेयर करें

न्यू टिहरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से न्यू टिहरी में दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत लगाई गई विशेष फोटो प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया।

उद्घाटन के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों के भीतर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और नागरिकों में गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

यह भी पढ़ें -  Chamoli Tunnel Accident: घायलों से मिलने गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे CM धामी, बोले-'हर श्रमिक का जीवन अमूल्य, इलाज में न हो कोई कमी'

न्यू टिहरी में आयोजित इस दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ जैसे ऐतिहासिक विषयों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन, युवाओं और विद्यार्थियों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्षों, ‘वंदे मातरम्’ की विरासत तथा 1947 के विभाजन की त्रासदी की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: सहस्रधारा, गुच्चूपानी और मालदेवता में लगे हाईटेक PTZ कैमरे, कंट्रोल रूम से सीधी नजर

कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें चम्बा ब्लॉक के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय निवासियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस रैली में प्रशासनिक सहभागिता दर्ज कराते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम कमलेश मेहता और जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: बेटियों का पहला सैनिक स्कूल 4 साल से अटका, अब शुरू हुई प्रक्रिया

अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में फोटो प्रदर्शनी के अलावा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है, ताकि युवा पीढ़ी को देश के इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों से प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad