उत्तराखंड में मानसून की एंट्री में हुई देरी, अब जून के आखिरी हफ्ते में होगी झमाझम बारिश

ख़बर शेयर करें

मानसून ने बेवफाई कर दी है,पहले मौसम विभाग को उम्मीद थी कि उत्तराखंड में मानसून झमाझम बारिश के साथ 21 जून से 25 जून के बीच दस्तक देगा लेकिन अब मानसून का मिजाज बदलने की खबर है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि झमाझम बारिश वाला दौर जून के आखिरी हफ्ते में ही मुमकिन हो पाएगा।

हालांकि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों को हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश भिगा ही रही है। मौसम विभाग का नया अपडेट बता रहा है कि इस हफ्ते हरिद्वार और उधमसिंहनगर को छोड़कर उत्तराखंड के बाकि जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है। तय है कि देहरादून को इस हफ्ते गरमी से राहत मिलती रहेगी क्योंकि बादल बरसते रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  PM मोदी के जन्मदिन पर CM धामी ने जलाया 'आशीर्वाद का दीया', प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की मांगी दुआ

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार आज उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर टिहरी नैनीताल देहरादून के कुछ इलाकों के साथ पिथौरागढ़ मे हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि 4200 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड न्यूज: देवप्रयाग के टॉपर छात्रों से मिले मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, दिए सफलता के मंत्र

हालांकि नैनीताल में तो बीते शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक मूसलाधार बारिश ने लोगों को गरमी से निजात दिलाई। बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान26 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया। जबकि 21 जून से 25 जून के बीच हरिद्वार और उधमसिंहनगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है तो बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ मे तेज बारिश का अलर्ट है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस और गवर्नेंस की बड़ी कामयाबी: CCTNS में देश में 9वें तो ICJS 2.0 में तीसरे नंबर पर पहुंचा राज्य

हालांकि राज्य के बाकि हिस्सों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में शासन प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है ताकि तेज बारिश से पहाड़ का चैन ओ सुकून न छिने और मैदान में जलभराव के हालात न बने।