विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू सीएम ने लिया वर्चुअल सत्र में हिस्सा

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा सत्र की कार्रवाई में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना, पूर्व विधायक के सी पुनेठा, सुन्दरलाल मंद्रवाल, अनुसूया प्रसाद मैखुरी और तेजपाल सिंह पंवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि जीना जी युवा, कर्मठ और ऊर्जावान विधायक थे। अभिवादन करने का उनका अपना तरीका था। उनके असमय जाने से हम सभी अत्यंत दुखी हैं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार अर्धकुंभ तैयारी: 10.88 करोड़ से सुधरेंगी शहर की आंतरिक सड़कें, टेंडर प्रक्रिया पूरी

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री के सी पुनेठा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि  वे बहुत जुझारू व सहनशील व्यक्तित्व के थे।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली में प्रदर्शन के चलते 250 से अधिक ट्रेनें ठप, दून-दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी निरस्त, लाखों यात्री फंसे

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद मैखुरी का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अत्यंत विनम्र और सज्जन थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2002-03 में एक आंदोलन के दौरान उन्हें गम्भीर चोट लगी तो मैखुरी जी ने उनका हाथ पकड़ कर अस्पताल जाने को कहा।  

यह भी पढ़ें -  यूनेस्को रिपोर्ट में खुलासा: ग्रामीण भारत में 100 लड़कों पर केवल 59 लड़कियां ही कर पा रही हैं 12वीं पास

पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री सुन्दरलाल मंद्रवाल जी विनम्रता और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व थे। वे सच्चे मायनों में गांधीवादी थे। उनमें कोई अहम नजर नहीं आता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री तेजपाल सिंह पंवार सीधी और सपाट बात करते थे। उन्होंने कभी असत्य का सहारा नहीं लिया।