बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश: हाथी पर्वत के पास सेना और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी

ख़बर शेयर करें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिला स्थित श्री बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड आ रहा ट्रांस भारत कंपनी का एक सिविल हेलीकॉप्टर हाथी पर्वत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा इस घटना की आधिकारिक सूचना जारी की गई, जिसके बाद शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना की सिग्नल सेंटर टीम ने हाथी पर्वत के पास पहाड़ी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से धुएं का गुबार उठते और उसे तेजी से नीचे गिरते देखा। इस हेलीकॉप्टर में 1 पायलट और 5 यात्रियों सहित कुल 6 लोग सवार थे। घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार अर्धकुंभ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला, उत्तराखंड को मिलेगा 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त राशन

मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद SDRF, सेना, ITBP, NDRF, स्थानीय पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन की टीमों को तत्काल दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के संपर्क में हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा और तलाश के लिए सभी उपलब्ध सरकारी और सैन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया जाए।

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, गृह सचिव शैलेश बगौली और डीजीपी दीपम सेठ लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के जरिए रेस्क्यू टीमों को गाइड किया जा रहा है। शासन की ओर से साफ कहा गया है कि दुर्गम पहाड़ियों के बीच सवार यात्रियों तक जल्द से जल्द पहुंचना ही सरकार की पहली प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकारी विभागों पर 539 करोड़ का बिजली बिल बकाया, CM धामी ने दिए सख्त निर्देश

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर और यात्रियों की सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए हवाई और जमीनी दोनों रास्तों से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। यूकाडा का एक रेकी हेलीकॉप्टर और एक रिट्रीवर चॉपर लगातार हाथी पर्वत क्षेत्र में हवाई गश्त कर रहा है। इसके साथ ही देहरादून के सहस्त्रधारा से SDRF की एक विशेष रेस्क्यू टीम को भी चमोली के लिए रवाना किया गया है।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ऋषिकेश एम्स, बेस अस्पताल श्रीनगर और चमोली जिला अस्पताल के डॉक्टरों व ट्रॉमा टीमों को अलर्ट मोड़ पर रहने को कहा गया है। आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ले. कर्नल (सेनि) रघुवीर सिंह भंडारी और डीआईजी राजकुमार नेगी ने भी परिचालन केंद्र पहुंचकर मोर्चे की कमान संभाल ली है।

यह भी पढ़ें -  डोईवाला में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: बुल्लावाला में 100 पाउच अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

फिलहाल चमोली के बेहद दुर्गम और पहाड़ी इलाके हाथी पर्वत में रेस्क्यू टीमों का सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना और SDRF की टीमें मलबे और यात्रियों की तलाश में जुटी हुई हैं, जबकि स्थानीय प्रशासन पल-पल की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज रहा है।