डोईवाला। उत्तराखंड के जिला आबकारी अधिकारी के. पी. सिंह के निर्देशों पर आबकारी टीम ऋषिकेश ने डोईवाला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री की गुप्त शिकायत पर आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने औचक छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान आबकारी टीम ने मौके से एक पुरुष और एक महिला को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 100 पाउच माल्टा ब्रांड की टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की गई है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान वीर सिंह पुत्र किशन लाल (निवासी बुल्लावाला) और सोना पत्नी भारत सिंह (निवासी बुल्लावाला कुडकावाला) के रूप में हुई है।
आबकारी विभाग ने नियमानुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

