एक्शन में सीएम धामी: श्रीनगर से लौटते समय बदरीनाथ हाईवे और देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का किया औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

श्रीनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चलाए जा रहे गड्ढामुक्त अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की बारीकी से जांच की।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण विधानसभा सत्र: पूर्व CM भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को CM धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बोले- 'एक युग का अंत हो गया'

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी जायजा लिया। उन्होंने वहां साफ-सफाई की व्यवस्था और आम यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: अंधेरे में डूबीं प्रमुख सड़कें, जिला प्रशासन के सर्वे में खुली पोल, 806 स्ट्रीट लाइटें खराब

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन के साथ बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की सड़कों को बेहतर व सुरक्षित बनाने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों और यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।