देहरादून में जल्द खुलेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा CNG पंप,एक साथ 12 गाड़ियों में भरेगी गैस

ख़बर शेयर करें

राजधानी देहरादून में सीएनजी वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शहर में बढ़ती भीड़ और सीएनजी स्टेशनों पर लगने वाली लंबी कतारों को देखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर में राज्य का दूसरा सबसे बड़ा सीएनजी पंप बनकर तैयार हो गया है। इसे अगले एक सप्ताह के भीतर जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इस नए पंप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ एक साथ 12 वाहनों में गैस भरी जा सकेगी, जिससे वाहन चालकों को इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। गेल इंडिया के अनुसार, यह पंप सीधे पाइपलाइन से जुड़ा है, जिससे गैस की आपूर्ति निरंतर बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 200 से अधिक मदरसों ने नहीं ली मान्यता, लटकी सीलिंग की तलवार

अगले एक महीने में 5 नए पेट्रोल पंपों पर मिलेगी सीएनजी

सीएनजी की बढ़ती मांग को देखते हुए गेल प्रबंधन ने शहर के अन्य हिस्सों में भी विस्तार की योजना बनाई है। अगले एक महीने के भीतर रानीपोखरी, हरिद्वार बाईपास, जीएमएस रोड और विकासनगर स्थित एक-एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा, लालपुल के पास स्थित एक अन्य पेट्रोल पंप पर भी काम अंतिम चरण में है। इन नए स्टेशनों के शुरू होने से मुख्य पंपों पर वाहनों का दबाव काफी कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: ग्लेशियर झीलों के अध्ययन में बीरबल साहनी के विशेषज्ञ होंगे शामिल

देहरादून में रोजाना 40 हजार किलो गैस की खपत

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के कारण देहरादून में सीएनजी वाहनों की संख्या में भारी उछाल आया है। वर्तमान में शहर में प्रतिदिन लगभग 40 हजार किलो गैस की खपत हो रही है, जो पहले केवल 5 से 7 हजार किलो तक सीमित थी। सीएनजी की इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करना अब अनिवार्य हो गया है।

यह भी पढ़ें -  पिरान कलियर उर्स' मेले में नाफरमानी पर बिफरे कैबिनेट मंत्री खजान दास, पूछा- क्यों नहीं हुआ राष्ट्रगान और राष्ट्रगी वंदे मातरम?

आईएसबीटी के पास भी बनेगा बड़ा स्टेशन

गेल देहरादून के महाप्रबंधक अंबुज गौतम ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के बाद ISBT के पास भी दून का दूसरा सबसे बड़ा सीएनजी पंप तैयार किया जा रहा है। इसे भी जल्द ही शुरू करने की योजना है, ताकि अंतरराज्यीय बसों और टैक्सियों को ईंधन भरने के लिए शहर के भीतर न भटकना पड़े। वर्तमान में राजधानी में कुल 15 सीएनजी स्टेशन संचालित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad