शिक्षा विभाग में तबादलो की तारीख में किया गया बदलवा, आदेश हुए जारी….

ख़बर शेयर करें

वार्षिक स्थानान्तरण सत्र-2023-24 के तहत निदेशालय माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड देहरादून एवं मण्डलीय अपर निदेशक, मा०शि० गढ़वाल मण्डल पौड़ी / कुमाऊँ मण्डल नैनीताल के द्वारा दिनांक 26-06-2023 को विभिन्न श्रेणियों में स्थानान्तरण आदेश निर्गत किये गये, जिसमें शिक्षकों को कार्यमुक्त / कार्यभार ग्रहण करने हेतु समय-सीमा निर्धारित की गयी है।

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य विभाग में बड़ा कमाल....कैग ने खोली परत, मगर गायब फाइलों ने दबा दिया पूरा राज... फाइलें मिली तो करोड़ों के खेल का खुलासा तय...

अतः सम्यक विचारोपरान्त उक्त स्थानान्तरण आदेशों में नवीन कार्यस्थल में कार्यभार ग्रहण हेतु समय-सीमा 10 जुलाई, 2023 तक विस्तारित की जाती है। स्थानान्तरण आदेशों की शेष शर्तें यथावत रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस का अफसरशाही पर हमला, गरमाया विशेषाधिकार हनन का मुद्दा