उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला: 9 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों में 28 अक्तूबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के नौ जिलों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इस मौसमी बदलाव के कारण पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान तेजी से गिरेगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: मोबाइल हैकिंग और फर्जी इंश्योरेंस कॉल से उड़ाई 9 लाख से अधिक की रकम, मुकदमे दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी और चंपावत जिले में बुधवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली इस बूंदाबांदी से दिन और रात दोनों के तापमान में अचानक गिरावट आएगी, जिससे समूचे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: बैंक अधिकारी और वर्क-फ्रॉम-होम के नाम पर चार लोगों से ठगे 5.39 लाख रुपये

बारिश के साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिमाचली इलाकों में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरने और ठंडी हवाएं चलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। सुबह और शाम की गुलाबी ठंड के बाद अब दिन के समय भी लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, गुरुवार से 8 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

इससे पहले मंगलवार को प्रदेश भर में दिनभर चटक धूप खिली रही, जिसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। हालांकि, बुधवार से सक्रिय हो रहे इस नए पश्चिमी विक्षोभ के बाद प्रदेश के औसतन तापमान में उल्लेखनीय कमी आने के आसार हैं।