चारधाम यात्रा में महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की बस हुई खराब, तो’मित्र पुलिस’ बनी सहारा!

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए देहरादून पुलिस लगातार मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रही है। ताजा मामला विकासनगर क्षेत्र का है, जहां महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं की बस खराब होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत पहुंचाई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में 'युवा संवाद': नितिन नवीन और CM धामी की दहाड़- 'पहाड़ का पानी और जवानी' आएगा उत्तराखंड के काम

दरअसल, कटापत्थर क्षेत्र में चारधाम यात्रा पर जा रही महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की बस अचानक खराब हो गई, जिससे बस में सवार यात्री परेशान हो गए। सूचना मिलते ही डाकपत्थर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून बना स्वाइन फ्लू का हॉटस्पॉट: एक ही दिन में मिले 25 नए मरीज, 383 पहुंचा आंकड़ा

पुलिस ने बिना देर किए विकासनगर से मैकेनिक बुलवाकर बस को अल्प समय में ठीक करवाया, जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उनकी यात्रा के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने बस स्वामी को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भविष्य में नई और फिट बसें ही उपलब्ध कराई जाएं। दून पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी शहीद स्मारक पहुंचे CM धामी: अमर वीरों को दी श्रद्धांजलि, बोले- 'शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध'