देहरादून रोड पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार का फटा टायर, आपस में टकराईं तीन गाड़ियां।

ख़बर शेयर करें

देहरादून रोड स्थित जंगलात चौकी के समीप शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देहरादून की ओर से तेज रफ्तार में आ रही यूपी नंबर की कार का अचानक टायर फट गया। अनियंत्रित कार सड़क की दूसरी ओर पहुंची और सामने से आ रही गुजरात नंबर की कार को टक्कर मार दी। पीछे आ रही तीसरी कार भी हादसे की चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में BJP का 'मास्टरस्ट्रोक': हारी हुई 23 सीटों पर गांव-गांव रात बिताएंगे CM धामी और दिग्गज नेता

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि ऋषिकेश से मसूरी घूमने जा रहे पर्यटक और दो अन्य वाहनों में सवार दो परिवारों के सदस्य बाल-बाल बच गए। हादसे में तेज रफ्तार कार चालक को हल्की चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड DCB चुनाव: भाजपा ने गढ़वाल की सभी 6 सीटों पर पाई एकतरफा जीत, CM धामी ने दी बधाई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि टायर फटने से हादसा हुआ। कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।