मानसून सत्र से पहले सड़कें गढ्ढा मुक्त करने का टास्क तय-मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें

बेशक अभी राज्य की कई सड़कों के गड्ढे आपके सफर का मज़ा किरकिरा कर रहे हों लेकिन बरसात से पहले सारी सड़कें चकाचक हो जाएंगी। दरअसल राज्य के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने लोकनिर्माण विभाग को बरसात से पहले सारी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए हैं। उम्मीद है कि इस बरसात में आप गड्ढों की टेंशन से फ्री होकर उत्तराखंड की सड़कों पर स्मूथ सफर कर पाएंगे।

मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि सफर दौरान मुसाफिरों को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। सीएस ने कहा कि चारधाम यात्रा को देखते हुए बरसात के मौसम में हर महकमे को चौबीस घंटे अलर्ट मोड पर रहना होगा। चाहे वो पेयजल महकमा हो या बिजली या फिर लोक निर्माण।

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ अभियान, 6 भट्टियां ध्वस्त; 30 हजार किलो से ज्यादा लहन नष्ट

मुख्य सचिव ने कहा कि, बरसात से पहले ही उन दिक्कतों को दूर करना होगा जो मानसून के दौरान टेंशन देते हैं। बहरहाल मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने नगर निकाय और शहरी विकास विभाग को भी नालों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए हैं ताकि बारिश के दौरान सड़के तालाब न बने और पानी की निकासी किसी के लिए मुसीबत का सबब न बने।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड NEET UG में बड़ा फर्जीवाड़ा: 370 संदिग्ध अभ्यर्थियों की जांच के आदेश, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

वहीं आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट मोड पर रहने की हिदायत दी है। सीएस ने कहा कि जेसीबी मशीने चाक-चौबंद रहनी चाहिए और बैली ब्रिज का सामान परफैक्ट होना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर बगलें ना झांकनी पड़े। वहीं मुख्य सचिव ने खाद्य आपूर्ति महकमे और स्वास्थ्य विभाग को भी मानसून सीजन की तैयारी करने को कहा है ताकि बरसात के दौरान राज्य के किसी भी हिस्से को अनाज,तेल और गैस की किल्लत से जूझना न पड़े।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा बैठक, 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेंगे 3-दिवसीय 'सेवा सेतु' शिविर

वहीं स्वास्थ्य महकमें को भी बरसाती मौसम के लिए तैयार रहने को कहा है ताकि चारधाम यात्रा से लेकर शहरी इलाकों तक एक कॉल पर स्वास्थ्य सेवा मुहैय्या करवाई जा सके। मुख्य सचिव ने तो सभी महकमो को मानसून सीजन के लिए अलर्ट कर दिया है अब देखना ये है कि बारिश के इम्तिहान में कितने महकमे पास होते हैं।