समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया, जिससे उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में सन्नाटा छा गया। उनकी पत्नी अपर्णा यादव, जो उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं, का मायका उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक स्थित सैंणी गांव में है, जहां पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
अपर्णा का जन्म 1990 में लखनऊ में हुआ था, उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट राज्य सूचना आयुक्त रह चुके हैं और मां अम्बी बिष्ट लखनऊ विकास प्राधिकरण में संपत्ति अधिकारी रहीं। 2011 में प्रतीक और अपर्णा की शादी हुई थी, और अपर्णा मुलायम परिवार की एकमात्र सदस्य हैं जो भाजपा में शामिल हुईं।
अपर्णा यादव का राजनीतिक सफर
अपर्णा यादव ने 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा की डा. रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं। 2022 में वे भाजपा में शामिल हो गईं, हालांकि उन्हें विधानसभा टिकट नहीं मिला, लेकिन पार्टी ने उन्हें राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष पद सौंपा। राजनीति में सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें मुलायम सिंह यादव परिवार की फेमस बहू के रूप में जाना जाता है।
उत्तरकाशी के सैंणी में शोक
प्रतीक यादव के निधन की खबर सुनते ही सैंणी गांव में शोक की लहर फैल गई, जहां गांव वाले बेहद दुखी हैं और सभी को यह आकस्मिक घटना गहरा झटका लग रहा है। अपर्णा के मायके से जुड़े होने के कारण उत्तराखंड का इस परिवार से विशेष नाता रहा है।

