Rudrapur: 5 रुपये का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले स्थित रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी ने मासूम को पांच रुपये और खाने की चीज का लालच देकर सुनसान जगह ले जाने की कोशिश की। स्थानीय युवकों की मुस्तैदी से आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा गया, जिससे बच्ची सुरक्षित बच सकी।

पीड़ित बालिका के पिता द्वारा पुलिस को सौंपी गई तहरीर के अनुसार, घटना के समय उनकी पांच साल की बेटी घर के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान करीब 40-45 वर्ष का एक व्यक्ति वहां पहुंचा। उसने बच्ची को टॉफी और पैसों का लालच दिया और फुसलाकर एकांत कोने की तरफ ले जाने लगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अलर्ट: नैनीताल जिले में भारी बारिश से 47 सड़कें बंद, कैंची धाम में उफान पर शिप्रा नदी

बच्ची को संदिग्ध स्थिति में अनजान व्यक्ति के साथ जाते देख क्षेत्र के कुछ स्थानीय युवकों को संदेह हुआ। युवकों ने बिना वक्त गंवाए उसका पीछा किया। जब वे मौके पर पहुंचे तो आरोपी बच्ची के साथ अश्लील कृत्य करने का प्रयास कर रहा था।

यह भी पढ़ें -  मसूरी गोलीकांड की बरसी पर शहीद स्थल पहुंचे मंत्री खजान दास, अमर बलिदानियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। युवकों ने आरोपी की धुनाई करने के बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया। घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मामले की सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने उग्र भीड़ के चंगुल से आरोपी को छुड़ाकर अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  'आप संकट में रक्षक बनकर खड़े थे'...भावुक पंक्तियों भरे पत्र संग CM धामी के लिए आई खास राखी, ताजा हुईं धराली आपदा की यादें

रुद्रपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त वैधानिक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad