Uttarakhand: रुद्रपुर में 18 करोड़ से बनेगी ग्रीन बिल्डिंग, रानीखेत को पार्किंग की सौगात

ख़बर शेयर करें

देहरादून। आवास सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने रानीखेत में दो महत्वपूर्ण पार्किंग परियोजनाओं और रुद्रपुर में उधमसिंहनगर विकास प्राधिकरण के नए कार्यालय भवन के निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक के दौरान सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को इन्हें पूरी तरह समयबद्ध तरीके से पूरा करने के कड़े निर्देश जारी किए, जिसका सीधा लाभ स्थानीय जनता और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अब ड्रोन से पहुंचेगी डाक, पौड़ी से ट्रायल शुरू

समीक्षा के दौरान रानीखेत में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और पर्यटकों व स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से दो प्रमुख पार्किंग परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से रानीखेत क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जाम की गंभीर समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

रानीखेत में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए गैस गोदाम/आशियाना पार्क के समीप 59 वाहनों की क्षमता वाली आधुनिक पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जबकि रोडवेज स्टेशन के निकट 154 वाहनों की क्षमता वाली एक और बड़ी पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: हरेला पर्व पर रिकॉर्ड तोड़ पौधारोपण, 3804 जगहों पर रोपे गए 13 लाख पौधे

दूसरी तरफ, रुद्रपुर में उधमसिंहनगर विकास प्राधिकरण का नया कार्यालय भवन 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार हो रहा है। यह प्रशासनिक भवन पूरी तरह से ‘ग्रीन बिल्डिंग’ के उच्च मानकों पर आधारित होगा, जिसमें प्राकृतिक ऊर्जा और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा और वर्षा जल संचयन प्रणालियों को अनिवार्य रूप से शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें -  Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, सीमाओं पर होगी संयुक्त जांच

आवास सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट लहजे में कहा कि सभी परियोजनाओं की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की हीलाहवाली या देरी न बरतने की सख्त हिदायत देते हुए निर्धारित समय के भीतर काम पूरा करने पर जोर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad