महाकुंभ 2027 के लिए ₹156 करोड़ से होगा ऋषिकेश का कायाकल्प, विभागों को मिली डेडलाइन

ख़बर शेयर करें

महाकुंभ 2027 की भव्य तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह एक्शन में आ गया है। इसके तहत ऋषिकेश शहर के कायाकल्प और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगभग ₹156 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हाल ही में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित जिला गंगा समिति की मासिक बैठक में ऋषिकेश नगर निगम ने इस भारी-भरकम बजट के तहत होने वाले प्रस्तावित कार्यों का खाका पेश किया।

यह भी पढ़ें -  हिंदी दिवस समारोह: CM धामी बोले-'निज भाषा की उन्नति ही विकास का आधार', 126 छात्र हुए सम्मानित

इस महा-योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट का पुनर्विकास, चंद्रभागा पैदल पुल का निर्माण और पवित्र आस्था पथ का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। त्रिवेणी घाट को उसकी पौराणिक पहचान के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के अनुरूप बेहद आधुनिक व सुंदर तरीके से विकसित किया जाएगा, साथ ही वहां स्थित गंगा संग्रहालय के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू, 30 सितंबर तक केदारनाथ हेली सेवा की सभी सीटें फुल

बैठक में लोक निर्माण विभाग ने कुंभ के मद्देनजर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण की प्रगति रिपोर्ट भी साझा की, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी DPR, अनुमोदन और टेंडर प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें -  Cyber Alert: 80s फोटो ट्रेंड का चक्कर पड़ सकता है भारी! एक लिंक उड़ा ले जाएगा आपकी गाढ़ी कमाई..

इसके साथ ही बाढ़ से सुरक्षा के लिए संरचनात्मक निर्माण और मां सरस्वती मंदिर तक के पूरे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में जल संस्थान, सिंचाई विभाग, नगर निगम और यूयूएसडीए सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।