उत्तराखंड विधानसभा सत्र: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रदर्शनकारी पहुंचे मुख्य गेट तक, कप्तान का चढ़ा पारा..

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले ही दिन सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। विधानसभा के मुख्य गेट तक प्रदर्शनकारी पहुंचने में कामयाब रहे, जिससे पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों की सतर्कता पर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सरकारी खरीद और गुणवत्ता पर सख्ती, मुख्य सचिव ने दिए BIS मानकों के पालन के निर्देश

दरअसल, भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक भीम लाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी विधानसभा तक पहुंच गए। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस द्वारा पहले से किए गए सुरक्षा इंतजाम नाकाफी साबित हुए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि तमाम बैठकों और रणनीतियों के बावजूद सुरक्षा चाक-चौबंद नहीं थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर जताया गहरा शोक

घटना के बाद एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। अब सवाल यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद प्रदर्शनकारी विधानसभा के मुख्य द्वार तक कैसे पहुंचे? इस घटना के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने की जरूरत महसूस हो रही है, ताकि भविष्य में ऐसी चूक न हो।