देहरादून प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बेलगाम रोमियो लेन और सर्कल बार सीज

ख़बर शेयर करें

देहरादून: जिला प्रशासन ने देर रात तक नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे रोमियो लेन और सर्कल बार पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों बार सीज कर दिए हैं। साथ ही डीएम सविन बंसल ने इनके लाइसेंस को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासन को मिली शिकायतों और बार में नियमों की अनदेखी के चलते की गई।

यह भी पढ़ें -  शासन ने तीन अधिकारियों को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी....

शहर के स्थानीय बुजुर्गों और महिलाओं ने लंबे समय से इन बारों में देर रात तक चल रही अवैध गतिविधियों की शिकायत मुख्य सचिव से की थी। इसके बावजूद यहां रात 11 बजे के बाद भी पुरुष और महिलाएं शराब का सेवन करते पाए गए। प्रशासन की टीम ने रात 1 बजे से 2 बजे तक छापेमारी की, जहां पार्टी जारी थी।

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य विभाग का स्टोर बना भ्रष्टाचार का अड्डा, जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे मुख्यमंत्री धामी ने दिए जांच के आदेश… सचिव स्वास्थ्य ने गठित की जांच टीम...

डीएम ने स्पष्ट किया कि देहरादून में सरकार की शराब नीति और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि कोई बार या अन्य संस्थान निर्धारित समय से अधिक संचालित होता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य बार संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें -  विजय शंकर पांडेय बने देश के सर्वश्रेष्ठ पासपोर्ट अधिकारी, क्षेत्रीय कार्यालय को मिला पहला राष्ट्रीय सम्मान....

देहरादून प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि शराब माफियाओं की मनमानी अब नहीं चलेगी और भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।