उत्तराखंड: रामनगर के रिजॉर्ट में कॉर्पोरेट आउटिंग के बहाने युवती से दुष्कर्म, दो सहकर्मियों पर केस दर्ज

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड के रामनगर में एक निजी कंपनी की कॉर्पोरेट आउटिंग के दौरान दिल्ली की युवती के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। रविवार को पीड़िता की लिखित शिकायत पर रामनगर पुलिस ने उसके दो सहकर्मियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली की एक कंपनी के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन रामनगर के एक रिजॉर्ट में किया गया था।

यह भी पढ़ें -  गला रेत देंगे, तेज़ाब फेंक देंगे...फोन पर दे रहे थे बेटियों को धमकी पुलिस ने निकाल दी सारी हेकड़ी..

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे उसे रिजॉर्ट के एक कमरे में बुलाया गया था। आरोप है कि वहां उसे जबरन अत्यधिक शराब पिलाई गई, जिसके बाद दिल्ली निवासी सहकर्मी शुभम भाटला ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार, वारदात के बाद मुख्य आरोपी ने अपने दूसरे साथी सौरभ ठाकुर को कमरे में बुलाया। सौरभ ठाकुर ने भी युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को दूसरे कमरे में छोड़कर चले गए। होश में आने के बाद पीड़िता ने रामनगर पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी ₹284 करोड़ की सौगात, 67 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

रामनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 62 और 64 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस टीम रिजॉर्ट पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज, कमरे के साक्ष्य और कर्मचारियों के बयान दर्ज कर रही है।

यह भी पढ़ें -  त्योहारी सीजन में बड़ा साइबर अलर्ट: दून में ठगों ने 4 लोगों को लगाई 7.89 लाख की चपत

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना के समय रिजॉर्ट में मौजूद कंपनी के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की हर कड़ी को जोड़ा जा सके।