कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और संसदीय कार्य मंत्री के बीच सदन के भीतर हुई नोक झोंक बनी चर्चाओं का विषय

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विपक्षी विधायकों ने सत्र की अवधि बढ़ाने को लेकर वेल में उतर का प्रदर्शन किया। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी दलों के विधायक वेल में उतर आए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें -  AIIMS ऋषिकेश की बड़ी लापरवाही: मरीज को दर्ज किया 'HIV पॉजिटिव', अब ब्याज समेत चुकाना होगा मुआवजा

इसी दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला जब कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और संसदीय कार्यमंत्री के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि संसदीय कार्यमंत्री ने विपक्षी विधायकों को शांत होकर बैठने के लिए कहा, जिससे मदन बिष्ट नाराज हो गए और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें -  रुड़की नगर निगम में अनोखा प्रदर्शन: जलभराव ने रोका रास्ता तो नगर आयुक्त के कमरे को बनाया क्लासरुम

हालांकि, नेता प्रतिपक्ष ने स्थिति को संभालते हुए दोनों से संयम बनाए रखने की अपील की। विपक्ष लगातार इस सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि निर्धारित समय में ही सभी जरूरी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस घटनाक्रम ने सत्र के पहले ही दिन राजनीति को गर्मा दिया और अब आने वाले दिनों में और जोरदार बहस होने की संभावना जताई जा रही है।