समस्या समाधान दिवस DM आशीष चौहान ने 130 शिकायतों पर की सुनवाई, दिए सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें

जनपद में आयोजित समस्या समाधान दिवस के दौरान कुल 130 शिकायतों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी अशिष चौहान ने कहा कि जो शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में दर्ज किए जाने योग्य हैं, उन्हें डिजिटल माध्यम से जोड़ा जाएगा ताकि उनकी लगातार मॉनिटरिंग और व्यवस्थित तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

सुनवाई के दौरान अधिकांश शिकायतें भूमि और किरायेदारी संबंधी विवादों से जुड़ी मिलीं। इन मामलों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने एडीएम और सीडीओ को एक विशेष सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं, जो जिले में ऐसे विवादों का आंकलन कर उनके शांतिपूर्ण निस्तारण की दिशा में कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सीएम धामी ने नानकमत्ता साहिब में किया श्रमदान, 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत दिया स्वच्छता का संदेश

साथ ही हिंसक प्रवृत्ति वाले विवादों के मामलों में एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, सीएम धामी ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी आशीष चौहान ने राजधानी में सड़कों की खुदाई और उससे आम जनता को होने वाली परेशानियों को लेकर विभिन्न संबंधित विभागों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर सीपीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों के साथ जल्द ही रोड कटिंग की बैठक की जाएगी, ताकि आपसी समन्वय से काम हो सके।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 'हाउस ऑफ हिमालयाज' ब्रांड ने पार किया 6 करोड़ का कारोबार, ग्लोबल मार्केट में छाए देवभूमि के लोकल उत्पाद

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जिले में जितने भी विकासात्मक प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उन्हें तेज़ गति से पूरा किया जाए। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी के माध्यम से खोदी गई सड़कों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो और उन्हें रोज़मर्रा के आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।