राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज, 13जून कोIMA दीक्षांत परेड की लेंगी सलामी

ख़बर शेयर करें

देहरादून, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देहरादून शहर हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा के कड़े इतंजामो के बीच चप्पे – चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। आपको बता दें कि बीते गुरूवार को देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने देहरादून के राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति आशियाना परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा समेत दूसरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बुजुर्गों को मुफ्त में इन प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की सैर कराएगी धामी सरकार

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति 12 जून यानि आज शुक्रवार को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेंगी। यहां वे राष्ट्रपति आशियाना परिसर में 132 एकड़ में विकसित किए जा रहे राष्ट्रपति उद्यान का जायजा लेंगी। जबकि 13 जून शनिवार के दिन राष्ट्रपति भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 158वें रेगुलर कोर्स और 41वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की दीक्षांत परेड में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नदियों और झीलों के सरंक्षण के लिए ₹6 करोड़ मंजूर, भीमताल बांध और गंडक नदी का होगा कायाकल्प

राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। चप्पे की निगेहबानी की जा रही है। देहरादून के पुलिस कप्तान प्रबेंद्र डोबाल की माने तो महामहिम के दौरे को देखते हुए दून पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। आईएमए , राष्ट्रपति निकेतन व आशियाना के पास नो ड्रोन जोन रहेगा। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले की सीमाओं पर चेक पोस्टों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं

यह भी पढ़ें -  चर्चित कंपनी पर सिस्टम की मेहरबानी जारी ! अब स्वास्थ्य विभाग में उपकरण खरीद की देने जा रहे जिम्मेदार…

.गौरतलब है कि देहरादून मे 20 जून 2025 को राष्ट्रपति निकेतन में 132 एकड़ के उद्यान की आधारशिला रखी गई थी। जिसमे 2700 मीटर लंबा जॉगिंग, साइकिलिंग और पैदल पथ के साथ कई दूसरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad