देहरादून में जनगणना कार्य में बड़ी लापरवाही: ड्यूटी से गायब 13 कर्मचारियों पर FIR की तैयारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून नगर निगम के जनगणना कार्यालय ने जनगणना-2027 के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने अपनी ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने वाले 13 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शहर कोतवाली में FIR दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। इन कर्मचारियों पर सरकारी आदेशों की अवहेलना करने और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बाधा डालने का आरोप है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड अनुदेशक भर्ती: 370 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन का शेड्यूल जारी, जानें जरूरी नियम और तारीख

प्रशिक्षण और निर्देशों की अनदेखी

जनगणना कार्य के लिए नियुक्त इन कर्मचारियों को 21 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक विशेष प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद 30 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय अतिरिक्त प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया, लेकिन ये कर्मचारी किसी भी सत्र में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा, इन्होंने सॉफ्टवेयर के माध्यम से भेजी गई महत्वपूर्ण सूचनाओं का भी पालन नहीं किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज मोबाइल पर आएगा इमरजेंसी अलर्ट, जानें क्या है सरकार की खास तैयारी

आवश्यक सामग्री न लेना गंभीर अवहेलना

कार्यालय के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों ने न केवल प्रशिक्षण छोड़ा, बल्कि जनगणना कार्य से जुड़ी आवश्यक सरकारी सामग्री भी प्राप्त नहीं की है। विभाग ने इसे कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना है, जिसके चलते अब इन पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के छोटे ठेकेदारों के लिए हरीश रावत की बड़ी मांग, 'डी' श्रेणी के कार्यों की सीमा बढ़ाने का सुझाव
Ad