PM मुद्रा योजना के 11 साल बेमिसाल: त्रिवेंद्र रावत ने बताया महिलाओं-युवाओं के लिए स्वाभिमान प्रतीक

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के सफल 11 वर्ष पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लाभार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना आज देश के करोड़ों युवाओं, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए स्वाभिमान और प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम साबित हुई है। इस योजना ने न केवल लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान की है, बल्कि देश में स्वरोजगार की एक नई संस्कृति को भी जन्म दिया है, जिससे आम नागरिक अब खुद का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 191 स्कूल पेयजल से वंचित, भीषण गर्मी में प्यासे मासूम

बिना गारंटी लोन से स्वरोजगार को बढ़ावा

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योजना की सबसे बड़ी विशेषता पर जोर देते हुए कहा कि मुद्रा योजना के तहत छोटे व्यवसायों को बिना किसी गारंटी के ऋण (Loan) उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सुविधा ने उन लोगों के लिए रास्ते खोल दिए हैं जिनके पास हुनर तो था लेकिन पूंजी और गारंटी की कमी थी। इससे देश भर में स्वरोजगार को मजबूती मिली है और लोग नौकरी ढूंढने के बजाय नौकरी देने वाले बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अब तक एक भी मदरसा नहीं हुआ उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध

स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर

सांसद ने यह भी रेखांकित किया कि इस योजना के माध्यम से करोड़ों युवाओं ने अपने स्वयं के छोटे-बड़े व्यवसाय स्थापित किए हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव यह हुआ है कि शहरों से लेकर गांवों तक स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। यह योजना आज छोटे उद्यमियों के लिए विश्वास और अवसर का एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुकी है, जो सीधे तौर पर देश की अर्थव्यवस्था को निचले स्तर से मजबूत कर रही है।