Pauri Rain Alert: आपदा कंट्रोल रूम पहुँचीं DM स्वाती भदौरिया, महरगांव भूस्खलन में रेस्क्यू के कड़े निर्देश

ख़बर शेयर करें

पौड़ी। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच पौड़ी गढ़वाल की जिलाधिकारी स्वाती भदौरिया ने मंगलवार को अचानक आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से बारिश और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के कड़े निर्देश दिए।

प्रशासन को महरगांव में अचानक भूस्खलन होने की सूचना मिली, जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर रवाना की गईं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मलबे में चार लोग दब गए थे, जिनमें से एक महिला को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटनास्थल पर एम्बुलेंस व मेडिकल टीम तैनात है और रेस्क्यू जारी है।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ धाम में देवडोली यात्रा की धूम: सोमवार को लीला ढूंगी में होगा विशेष अभिषेक..

एक अन्य घटना में बैरगांव के पास भूस्खलन की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। प्रशासनिक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल महिला को तुरंत सतपुली स्थित हंस चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand के युवाओं को CM धामी का तोहफा,'युवा आयोग' और 30% सब्सिडी के साथ स्वरोजगार का मौका

बारिश के कारण अवरुद्ध हुई सड़कों को खोलने के लिए जिलाधिकारी ने जेसीबी मशीनों को तत्काल तैनात करने के आदेश दिए। इसके तहत सतपुली-गुमखाल मार्ग पर मलबा हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है, जबकि गुमखाल-द्वारीखाल-महरगांव मार्ग को खोलने का कार्य तेजी से जारी है।

यह भी पढ़ें -  Chamoli Tunnel Accident: टनल में फंसे 2 लोगों की तलाश तेज, NDRF-SDRF की युद्धस्तर पर जांच शुरू

कंट्रोल रूम से ही जिलाधिकारी ने बिजली, पेयजल और सड़क से जुड़ी आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में बिजली गुल है, वहां तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आम जनता से नदी-नालों के पास न जाने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad