सीएम धामी ने गुरु पर्व के मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा पहुंचकर माथा टेका, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं….

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देहरादून स्थित गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा, रेसकोर्स में पहुंचकर माथा टेका और प्रदेशवासियों, विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों और आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से समाज को समानता, सेवा और मानवता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Politics: लिफाफों ने बढ़ाई सियासी गर्मी! रक्षाबंधन कार्यक्रम को चुनावी तैयारी से जोड़कर चर्चा तेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने उस समय समाज में व्याप्त अंधविश्वास, भेदभाव और कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को शिक्षा, जागरूकता और एकता का संदेश दिया था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि हम सभी को बिना किसी भेदभाव के समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: प्रमुख कॉलेजों में हजारों सीटें खाली; समर्थ पोर्टल पर दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सैकड़ों वर्ष पहले थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, सहयोग और करुणा की भावना को मजबूत करें।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: तबादलों का बवाल, व्यवस्थाओं पर सवाल…फिर भी बेफिक्र स्वास्थ्य महकमा..!

इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। सभी ने एक साथ अरदास कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्यों से भी भेंट की और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad