पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के आवास पहुंचे नितिन नवीन और CM धामी, पुष्प अर्पित कर किया नमन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में हैट्रिक बनाने के लिए संगठन को गुर देने के लिए सूबे के दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी. एल. संतोष ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी को भी याद किया। तीनो नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में ग्रीन सेस वसूलने की व्यवस्था हुई फेल: कैमरे भटके और सर्वर अटका, सरकार को करोड़ों का नुकसान

इस दौराने उनके साथ सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे रहे। तीनों वरिष्ठ नेताओं ने स्व. खंडूड़ी के चित्र पर फूल चढ़ा कर नमन किया और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बनबसा में हुई बैठक में 24 प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए बड़े एलान

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन खंडूड़ी जी के सेना और राजनीति में दिए गए योगदान को याद किया। राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने स्व. जनरल खंडूरी को कर्मठ और दूरदर्शी नेता बताया।

यह भी पढ़ें -  खटीमा: 'उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव' में गूंजा जनजातीय विकास का संकल्प, केंद्रीय मंत्रियों ने की धामी सरकार की सराहना