कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी, 30 जून से शुरू होगी यात्रा

ख़बर शेयर करें

आगामी 30 जून से शुरू हो रही पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने प्रबंधन की कमान पूरी तरह संभाल ली है। विदेश मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए गए हैं।

जिसके तहत अब प्रत्येक तीर्थयात्री को अपने साथ अधिकतम 20 किलोग्राम तक वजन का सामान ले जाने की इजाजत दी गई है, साथ ही यात्रा के दौरान हर बैच को 5 किलोग्राम प्रति यात्री के हिसाब से अतिरिक्त कॉमन सामान ले जाने की भी मंजूरी मिली है।

यह भी पढ़ें -  नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कठिन रास्तों और बदलते मौसम में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने एहतियात के तौर पर बुखार, एसिडिटी, डिहाइड्रेशन और कफ जैसी समस्याओं से निपटने के लिए कुल 19 तरह की जरूरी दवाएं साथ रखने की अनुमति दी है।

यह भी पढ़ें -  मंच पर महिला सम्मान, फोन पर भरपूर अपमान ? चकराता के कथित ऑडियो ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह और उनके भाई के खिलाफ खोला बीजेपी ने मोर्चा ….

स्वीकृत चिकित्सा सामग्रियों की इस सूची में मुख्य रूप से क्रोसिन, पैंटोप्राजोल, डाइजीन, विटामिन सी 500 एमजी, पुल्व इलेक्ट्रॉल, ऊंचाई पर सांस की तकलीफ के लिए डायमॉक्स, एंटीबायोटिक, कफ सिरप, लिपसोल, बैंडेज क्लोथ, कॉटन, टिंचर बेंजोइन, एडेसिव प्लास्टर, बैंड ऐड, बीटाडिन लोशन और बोरिक पाउडर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन पर सख्त रुख: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी रणनीति, जल्द लागू होंगे नए नियम

इसके अलावा, जो यात्री नियमित रूप से होम्योपैथी दवाओं का उपयोग करते हैं, उन्हें भी अपनी आवश्यकतानुसार संबंधित होम्योपैथिक दवाएं साथ ले जाने की विशेष छूट दी गई है, ताकि उनकी धार्मिक यात्रा पूरी तरह सुगम, सुरक्षित और आरामदायक रह सके।