2027 में 60+ सीट जीतकर तीसरी बार बनाएंगे उत्तराखंड में भाजपा सरकार – नेत्रपाल मौर्य

ख़बर शेयर करें

देहरादून-भारतीय जनता पार्टी OBC मोर्चा ने आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक विशेष संवाद एवं अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान पार्टी का रोडमैप साझा किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में गढ़वाल मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान नेत्रपाल मौर्य ने स्पष्ट किया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य केवल बैठकों तक सीमित न रहकर बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर जाकर समाज के हर वर्ग को पार्टी के साथ मजबूती से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने 'रन फॉर यूनिटी' को दिखाई हरी झंडी, की कई बड़ी घोषणाएं

नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के जनहितैषी कार्यों के दम पर OBC मोर्चा लगातार धरातल पर काम कर रहा है। पार्टी का हर कार्यकर्ता OBC समाज के साथ सीधे संवाद और समन्वय स्थापित कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  केदारताल में 7 ट्रैकर्स और 1 गाइड लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हुई हवाई रेकी

उन्होंने बताया कि आगामी 4 और 5 तारीख को नैनीताल जिले में OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का प्रवास कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान जिला पदाधिकारियों के साथ बैठकें और व्यापक स्तर पर ‘जातिगत संवाद कार्यक्रम’ आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में फिर डराने लगा डेंगू: 24 घंटे में सामने आए 9 नए मरीज, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

नेत्रपाल मौर्य ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 60 से अधिक सीटें जीतकर राज्य में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की तीसरी बार सरकार बनाने के अपने संकल्प को सिद्ध करेगी।