टिहरी में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, टिहरी DM नितिका खंडेलवाल ने दिए निर्देश – 9 नवंबर को सभी तहसीलों में होंगे भव्य कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

नई टिहरी– उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर टिहरी जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें 9 नवंबर को जनपद मुख्यालय नई टिहरी सहित सभी तहसीलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

आंदोलनकारियों का होगा सम्मान, योजनाओं का मिलेगा लाभबैठक में तय किया गया कि 9 नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा।इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और मौके पर ही पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को अंतिम वन स्वीकृति, सीएम धामी ने जताई खुशी

राज्य स्थापना दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए सिर्फ 9 नवंबर ही नहीं, बल्कि 6 नवंबर से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी।6 नवंबर: सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के लिए स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं 6 और 7 नवंबर: दो दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: नैनीताल और टिहरी में स्थापित होंगे ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन, किसानों को मिलेगी सटीक जानकारी

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि राज्य स्थापना दिवस के उत्सव के उल्लास में टिहरी का हर नागरिक शिरकत करता दिखाई दे।