नैनीताल- सरोवर नगरी की जनता और पर्यटकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। तकरीबन एक साल से वाहनो की आवाजाही के लिए बंद पड़ी नैनीताल की लोअर माल रोड पर कल 2 नवंबर से वाहन दौड़ते दिखाई देंगे। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के ट्रीटमेंट का काम लगभग पूरा कर लिया है और अब सिर्फ साफ-सफाई का काम ही बाकी है।
दरअसल भूस्खलन से लोअर माल रोड के करीब 40 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद ट्रीटमेंट का काम किया गया। इस पूरे काम पर 3 करोड़ 48 लाख रुपए खर्च हुए हैं। विभाग के अनुसार काम 14 सितंबर 2025 को शुरू किया गया था।

रत्नेश सक्सेना अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, नैनीताल
लोअर माल रोड बंद रहने के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लोक निर्माण विभाग ने माल रोड पर दो रैंप बनाए थे। आज रविवार दोपहर से इन रैंपों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया, “लोअर माल रोड का काम लगभग पूरा हो गया है। साफ-सफाई के बाद 2 नवंबर से यातायात शुरू कर दिया जाएगा।

