“जन समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं”-CM धामी ने दिया अधिकारियो को अल्टीमेटम

ख़बर शेयर करें

खटीमा- जन समस्याओं का निराकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता ने जिस भरोसे के साथ हमें जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरना हर अधिकारी का कर्तव्य है। फाइलें दबाकर जनता को चक्कर कटवाने की परंपरा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये दो टूक हिदायत उत्तराखंड के सीएम धामी ने अधिकारियों को है। सीएम ने कहा कि, भाजपा सरकार ‘गुड गवर्नेंस’ के मंत्र पर काम कर रही है लिहाजा अधिकारी फील्ड में जाकर जनता की समस्याएं समझें, सिर्फ दफ्तर में बैठकर कागज न निपटाएं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में CM धामी ने की शिरकत, बोले- 'पूर्व सैनिक भूतपूर्व नहीं बल्कि अभूतपूर्व हैं'

शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे सीएम ने ‘जमीनी नेता’ वाले अंदाज में स्थानीय जनता से मुलाकात की। अपने निजी आवास कालापुल, नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर कई स्थानीय नेता और आम आदमी सीएम धामी से मुलने पहुंचे। सीएम ने किसी को भी निराश नहीं किया और जनता से सीधी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

यह भी पढ़ें -  पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि: बोले-'उनके आदर्श समृद्ध उत्तराखंड का आधार'

जनसुनवाई के दौरान सीएम धामी ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी तय समय सीमा में जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: डॉक्टर विहीन अस्पतालों में फार्मासिस्ट भी लिख सकेंगे दवाएं, पर्वतीय क्षेत्रों को मिलेगी राहत

“इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, काशीपुर के मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मोहिनी पोखरिया, नंदन खड़ायत, सतीश भट्ट, रंदीप पोखरिया, भुवन जोशी, किशोर जोशी समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी तदाद में स्थानीय जनता मौजूद रही।