NEET UG Re-Exam 2026: अब 180 की जगह 195 मिनट की होगी नीट परीक्षा, प्रश्न पुस्तिका में भी हुआ बड़ा बदलाव

ख़बर शेयर करें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आगामी NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा को लेकर छात्रों के हित में कई बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिससे परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। NTA द्वारा शुक्रवार को जारी नए आदेश के अनुसार, आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा में अब छात्रों को परीक्षा हल करने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, जिसके बाद परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट से बढ़कर 195 मिनट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -  केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर की जरूरी दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी को दी हरी झंडी

यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी। अधिकारियों के मुताबिक, यह अतिरिक्त समय परीक्षा की शुरुआत और अंत में होने वाली जरूरी निरीक्षण औपचारिकताओं के दौरान छात्रों का समय बर्बाद होने से बचाने के लिए दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  दयारा बुग्याल के बाद अब 'फूलों की घाटी' से सैलानी लापता, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस

इसके अलावा, प्रश्न पुस्तिका के डिजाइन में भी एक बड़ा बदलाव करते हुए रफ कार्य के लिए पेजों की संख्या दो से बढ़ाकर चार पृष्ठ कर दी गई है। पहले रफ वर्क के दोनों पेज केवल पुस्तिका के अंत में होते थे, जिससे विशेषकर बाएं हाथ से लिखने वाले उम्मीदवारों को काफी असुविधा होती थी।

अब नए नियम के तहत दो रफ पेज निर्देश पृष्ठ के तुरंत बाद यानी शुरुआत में और दो पेज पुस्तिका के अंत में दिए जाएंगे। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह नई व्यवस्था अंग्रेजी के साथ-साथ सभी क्षेत्रीय भाषाओं की प्रश्न पुस्तिकाओं में भी समान रूप से लागू होगी, ताकि हर वर्ग के छात्र बिना किसी मानसिक तनाव के अपनी परीक्षा पूरी कर सकें।