दिव्यांग,विधवा समेत कई लोककल्याणकारी पेंशन बढ़ेगी

ख़बर शेयर करें

मंत्री जी के आदेश पर अधिकारियों ने होमवर्क पूरा किया तो, मुमकिन है कि चुनावी साल में राज्य के दिव्यांगो, विधवा महिलाओं को बढ़ी हुई पेंशन का तोहफा मिल जाए। इसके साथ ही तीलू रौतेली और बौना पेंशन को बढ़ाने की मंत्री जी ने मंशा जाहिर की और अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अब तक1500 रुपए मासिल मिलने वाली विधवा और दिव्यांग पेंशन बढ़कर 1875 हो सकती है। वहीं तीलू रौतेली,और बौना पेंशन को 1200 से बढ़ाकर 1500 किया जा सकता है। राज्य के समाज कल्याण मंत्री खजानदास की यहीं इच्छा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सीएम धामी ने महाकुंभ 2027 और आपदा राहत कार्यों के लिए स्वीकृत किए 4 करोड़ रुपये,

सूबे के समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ पेंशन पर चर्चा की। समीक्षा बैठक में दिव्यांग भरण पोषण भत्ते को 700 रुपए से बढ़ाकर एक हजार रुपए करने को कहा है। वहीं उन्होने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छात्रवृत्ति पर मानको के मुताबिक पारदर्शिता के साथ काम किया जाए ताकि कोई भी जरूरतमंद छात्र इससे वचिंत न रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में युवाओं को बड़ी सौगात: सीएम धामी ने 332 नव नियुक्त फार्मेसी अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

इसके साथ ही साथ समाजकल्याण मंत्री खजान दास ने आईटीआई में नए ट्रेड खोलने और प्रशिक्षकों को रिक्त पदों पर काबिल शिक्षकों को तैनात करने के निर्देश भी दिए । जबकि तीन महीने के भीतर मसूरी के डॉ.भीमराव अंबेडकर बालिका छात्रावास का पुनर्निमाण के आदेश दिए ताकि सितंबर माह से इसका संचालन किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के निजी आयुष कॉलेजों में फर्जी दाखिलों का भंडाफोड़, कुलसचिव की गोपनीय चिट्ठी वायरल होने से हड़कंप

वहीं समाजकल्याण मंत्री ने कहा कि समाज कल्याण की योजनाओं में शामिल होने के लिए आय सीमा को चार हजार से छह हजार रुपए किया जाए ताकि मानक मौजूदा वक्त के हिसाब से व्यवाहिक लगें। बहरहाल देखना ये होगा कि अधिकारी मंत्री जी के आदेश पर समय से होमवर्क पूरा कर पाते हैं या नहीं।