दूध उत्पादक का भुगतान समय पर हो- सौरभ बहुगुणा

ख़बर शेयर करें

अब उन दुग्ध संघों की खैर नहीं जो दुग्ध उत्पदक को भुगतान के लिए कल- परसों कह कर टरकाते रहते हैं। राज्य के दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दो टूक कह दिया है कि भुगतान में देरी बर्दाश्त नही की जाएगी। अधिकतम 14 दिन के भीतर दुग्ध उत्पादक को दूध का पैसा मिल जाना चाहिए। समय पर भुगतान से पशुपालक को जहां खुशी मिलेगी उसका काम भी समय से चलेगा वहीं उसका दुग्ध संघ पर भरोसा और पक्का होगा।

राज्य के आंचल ब्रांड से जुड़े दुग्ध उत्पादक संघ के पदाधिकारियों को ये हिदायत दुग्धविकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उस वक्त दी, जब वे देहरादून में उत्तराखंडी घी के लिए टाटा कंज्यूमर्स के साथ करार कर रहे थे। इसके लिए आयोजित कार्यक्रम मे सौरभ ने अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान राज्य में डेयरी विकास की यात्रा को भी साझा किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड रोडवेज पर कोरोना काल जैसा संकट, कर्मचारियों का वेतन अटका

सौरभ ने कहा पिछले चार सालों से दुग्ध उत्पादक संघ से जुड़े पशुपालक तरक्की की नई नई ईबारत लिख रहे हैं । उन्होने कहा पिछले 4 वर्षों में हमने रिकॉर्ड उपलब्धियां हासिल की हैं। आज हम हर दिन 2लाख 97 हजार लीटर दूध पैदा कर रहे हैं। सौरभ ने उम्मीद जताई कि जल्द ही राज्य में आंचल सवा तीन लाख लीटर दूध हर दिन हासिल करेगा।

यह भी पढ़ें -  Doon Medical College Ragging Case: सीनियर का गिलास छूने पर जूनियर डॉक्टर से बदसलूकी, NMC में शिकायत

इस मौके पर उन्होने कहा कि अब दुग्ध उत्पादक अपने भुगतान के लिए परेशान नहीं होगा। हम ईआरपी सॉफ्टवेयर को अपनाएंगे और दुग्ध विकास के काम को पूरी तरह से पारदर्शी कर देंगे। इसके जरिए आंचल से जु़ड़े हर दुग्ध संघ की निगरानी आसानी से हो जाएगी। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ करार दिया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election 2027: भाजपा में टिकट की होड़ तेज, एक-एक सीट पर 5 से 7 दावेदार आए सामने

सौरभ ने बताया कि अब आंचल के जरिए सितारगंज में दूध का पॉवडर भी तैयार किया जाएगा और आंचल दूध की आईसक्रीम भी, इसके लिए आईसक्रीम फैक्ट्री लगाई जाएगी। इतना ही नहीं सौरभ ने कहा कि गुणकारी दूध के लिए मशहूर बद्री गाय पर राज्य में रिसर्च की जाएगी और इसके लिए पांच ग्रोथ सेंटर बनाए जाएंगे ताकि बद्री गाय की हसरत रखने वाले राज्य के पशुपालकों को बद्री गाय आसनी से मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad