रेस्टोरेंट में छिपाकर बेची जा रही थी शराब, आबकारी टीम ने मारा छापा – बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश। आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार, 28 जून को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सहाय कैनाल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर अवैध रूप से परोसी और बेची जा रही शराब बरामद की। टीम को सूचना मिली थी कि उक्त रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी गई।

यह भी पढ़ें -  Dehradun Triple Murder: फिल्म 'एक विलन' की तर्ज पर हुए 3 खून, हत्या की वजह जानकर हर कोई हैरान..

छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को ग्राहकों को शराब परोसते और बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि शराब को cleverly तरीके से पानी की टंकी के भीतर छिपा कर रखा गया था। मौके से 91 पव्वे, 18 अड्डे और 17 कैन बियर बरामद की गईं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: हरीश रावत ने छोड़े सभी पार्टी पद, हाईकमान को भेजा इस्तीफा, आज दिल्ली में होगी अहम बैठक

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक रागर के रूप में हुई है, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में उप निरीक्षक पान सिंह राणा, हेड कांस्टेबल आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह, दीपा और आशीष चौहान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में AIS तबादले और पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त: केंद्र और राज्य सरकार से दो सप्ताह में मांगा जवाब

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब की बिक्री और सेवन के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।