भाजपा अध्यक्ष की कमान फिर महेंद्र भट्ट के हाथ लगना तय, सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी…

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा की सियासत में एक बार फिर बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान एक बार फिर महेंद्र भट्ट को सौंपे जाने का लगभग निर्णय हो चुका है। अब बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है। ऐसे में तमाम अटकलों और कयासों पर जल्द ही पूर्ण विराम लगने की संभावना है।

महेंद्र भट्ट पहले भी उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम रही है। पार्टी हाईकमान के भीतर उनके कामकाज और संगठनात्मक पकड़ को लेकर सकारात्मक राय है। यही वजह है कि एक बार फिर उन्हें प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी दिए जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें -  Rudrapur: सूरजमल नर्सिंग कॉलेज में नए दाखिले पर रोक, बिना INC मान्यता के दिए थे प्रवेश

सूत्रों का कहना है कि पार्टी में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर अंदरखाने मंथन का दौर जारी है, और शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि प्रदेश में संगठन की बागडोर किसी अनुभवी और जमीनी नेता को दी जाए। इस लिहाज से महेंद्र भट्ट सबसे उपयुक्त चेहरा माने जा रहे हैं, जिनकी छवि एक अनुशासित, सहज, और संगठननिष्ठ नेता की रही है।

यह भी पढ़ें -  Nainital: माल रोड में दरारें और धंसती पहाड़ियां! आबादी और गाड़ियों के बोझ से चरमराई सरोवर नगरी

हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संगठन के भीतर हलचलें यह साफ संकेत दे रही हैं कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर भट्ट की ‘वापसी’ अब तय मानी जा रही है। कई वरिष्ठ नेताओं ने भी बंद कमरे की बैठकों में इस संकेत को स्वीकार किया है।

भाजपा की राजनीति में महेंद्र भट्ट की वापसी को कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जहां एक ओर यह संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम होगा, वहीं दूसरी ओर आगामी चुनावों में पार्टी को एक स्थिर नेतृत्व देने की रणनीति भी इससे जुड़ी दिखती है।

यह भी पढ़ें -  कर्नाटक के बाद देहरादून में मिला दुर्लभ फूल इपोमिया कैरिका, WII ने दर्ज की खोज

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि महेंद्र भट्ट की ताजपोशी की आधिकारिक घोषणा कब होती है और वे दोबारा अध्यक्ष पद की कमान संभालकर पार्टी की दिशा और रणनीति को किस दिशा में आगे ले जाते हैं। फिलहाल, भाजपा खेमे में उनके नाम की चर्चा गर्म है और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह की लहर देखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad