Kumbh Mela 2027: हरिद्वार में घाट और आस्था पथ के लिए ₹214 करोड़ मंजूर, पेंशनरों का DA बढ़ा

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को रफ्तार देते हुए हरिद्वार में घाट और आस्था पथ निर्माण के लिए 214 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। इस फैसले से गंगा किनारे अवसंरचनात्मक सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे वर्ष 2027 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित स्नान व आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

मंजूर किए गए बजट के तहत चंडी घाट के डाउनस्ट्रीम, गौरीशंकर क्षेत्र में गंगा नदी के बाएं किनारे पर घाट व आस्था पथ निर्माण के लिए 98.18 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, चंडी घाट के डाउनस्ट्रीम में बैरागी कैंप क्षेत्र में दाहिने किनारे पर निर्माण कार्यों के लिए 115.91 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु सुल्तानपुर पुलिस चौकी भवन के लिए 2.41 करोड़ के सापेक्ष पहली किश्त के रूप में 96.59 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: =NDRF गदरपुर बटालियन पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, आपदा तैयारियों का लिया जायजा

राजधानी देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए न्यू कैंट मार्ग को दो से तीन लेन में चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग और वाटर सप्लाई लाइन शिफ्टिंग कार्य हेतु 11.95 करोड़ रुपये की योजना को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दी है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 1905 हेल्पलाइन पर CM धामी सख्त, खुद फोन मिलाकर फीडबैक ले रहे CM धामी

प्रदेश के कर्मचारियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े दो अन्य बड़े फैसले भी लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निकायों और उपक्रमों के पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह करने की स्वीकृति दी है। निकायों व वार्डों के पेंशनरों को 1 जनवरी 2026 से बढ़ी हुई दर पर इस महंगाई भत्ते का सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: सड़क की मांग को लेकर विधायक सहदेव पुंडीर के घर पहुंचे ग्रामीण, जमकर हुआ हंगामा

इसके साथ ही राज्य के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग, मेडिकल और पीएचडी की उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देने का भी अनुमोदन किया गया है। इसके लिए कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से 36.84 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई है, जिससे सैनिक परिवारों को सीधी आर्थिक मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad