चारधाम यात्रा रूट पर सख्ती: जानें यात्री और भारी वाहनों के चलने का समय

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किए हैं। इस क्रम में प्रशासन ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए नई गाइडलाइन लागू की है जिसमें यात्रा मार्ग पर वाहनों के चलने का समय निर्धारित किया गया है। बता दें कि नई गाइडलाइन के अनुसार यात्रा मार्ग पर सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक मात्र श्रद्धालु वाहनों को ही परिवहन की अनुमति मिलगी, वहीं रात के समय यात्री वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी और रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक सिर्फ ट्रक और भारी वाहन चलेंगे। इस क्रम में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सभी विभागों को निर्देशित कर पुलिस और प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ काम करने के आदेश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  जानिए क्या है, हरदा की नजर में डोनाल्ड ट्रंप !
ADVERTISEMENTS Ad