वीवीआईपी दौरे को लेकर खाकी अलर्ट मोड में

ख़बर शेयर करें

शनिवार का दिन उत्तराखंड पुलिस के लिए काफी अहम रहने वाला है। जहां 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नैनीताल दौरा तय है। लिहाजा सूबे की खाकी को एलर्ट मोड में रहना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें -  'PM के जन्मदिन पर जनता को दिया यह तोहफा': UPI अतिरिक्त चार्ज पर गोदियाल का तीखा तंज

हालांकि उत्तराखंड पुलिस अभी से सतर्क हो गई है। पुलिस महानिरीक्षक कुमांऊ रिद्धिम अग्रवाल ने कुमांऊ मंडल में तैनात पुलिस जवानों और अधिकारियों को संबोधित किया और चौकस रहने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की कोई भूलचूक न रहे

यह भी पढ़ें -  देहरादून में बीमारियों का डबल अटैक: स्वाइन फ्लू के 27 और डेंगू के 9 नए केस आए सामने, प्रशासन अलर्ट

इस अवसर पर डॉ. नीलेश आनन्द भरणे (आईजी एसटीएफ), करण सिंह नगन्याल (आईजी इंटेलिजेंस) तथा डॉ. मन्जूनाथ टी.सी. (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  उधम सिंह नगर: रुद्रपुर में कच्ची शराब के ठिकानों पर आबकारी का बड़ा छापा, 4 भट्टियां ध्वस्त, 6000 किलो लहन नष्ट