Jharkhand Student Protest: लाठीचार्ज से सोरेन सरकार का दमनकारी चेहरा और कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर- सुबोध उनियाल

ख़बर शेयर करें

देहरादून। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद सियासत गरमा गई है। इस कार्रवाई के विरोध में देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस और हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला।

सोमवार को झारखंड में विभिन्न छात्र संगठनों ने मांगों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला था। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने पूरे झारखंड राज्य में बंद का भी आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: तीज उत्सव पर CM धामी ने की शिरकत, बोले-'मातृशक्ति ही उत्तराखंड की असली ताकत'

देहरादून में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जो कांग्रेस देश भर में छात्रों के हितों और अधिकारों की बातें करती है, वही झारखंड में सत्ता में रहते हुए बेकसूर छात्रों पर लाठियां चलवा रही है। उन्होंने कांग्रेस की इस कार्रवाई को पूरी तरह से दोहरा चरित्र करार दिया।

यह भी पढ़ें -  Rudrapur: पारले चौक पर सड़क किनारे मिले सिडकुल कर्मी और पत्नी के शव, हिट एंड रन की आशंका

सुबोध उनियाल ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे पूरे देश में घूम-घूमकर पेपर लीक और छात्र आंदोलनों पर राजनीति करते हैं, लेकिन झारखंड में जब उनकी सहयोगी सरकार छात्रों पर बर्बरता कर रही है, तब उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है।

बीजेपी का कहना है कि झारखंड में छात्र परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। राज्य सरकार को छात्रों की मांगों को संवेदनशीलता से सुनना चाहिए था, लेकिन बातचीत के बजाय सरकार ने दमनकारी नीति अपनाते हुए पुलिस बल का सहारा लिया।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी पर कसा कानूनी शिकंजा, गैर जमानती वारंट समेत कुर्की का नोटिस चस्पा

कैबिनेट मंत्री के इस कड़े रुख से साफ है कि झारखंड में छात्रों पर हुई कार्रवाई का मुद्दा अब राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बन चुका है। बीजेपी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और झारखंड सरकार की कथनी व करनी के अंतर को जनता के सामने प्रमुखता से उठाने में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad