रुड़की में रिश्तों का कत्ल, पहले बनाया मुंहबोली बहन फिर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के रुड़की से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने मर्यादाओं को तार-तार करते हुए अपनी मुंहबोली बहन के साथ ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पहले क्षेत्र के ही एक युवक से उसकी जान-पहचान और बातचीत शुरू हुई थी, जिसने उसे अपनी मुंहबोली बहन बनाया था। युवक के इस पवित्र रिश्ते के झांसे में आकर युवती उस पर पूरा भरोसा करने लगी।

यह भी पढ़ें -  नीति आयोग की बैठक में CM धामी ने रखा ‘विकसित उत्तराखंड’ का रोडमैप, PM को दिया कुंभ और नंदा राजजात का निमंत्रण

आरोप है कि इसी अटूट विश्वास का फायदा उठाकर युवक ने एक दिन उसे मिलने के बहाने अपने कमरे पर बुलाया और वहां उसे धोखे से कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। जब युवती बेसुध हो गई, तो आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद पीड़िता ने रोते हुए पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई, जिसके तुरंत बाद पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़ें -  पिता सेना में थे सिपाही, बेटे ने IMA में जीता 'स्वार्ड ऑफ ऑनर', अफसर बन बढ़ाया बिहार का मान

इस गंभीर मामले में पुलिस द्वारा समय रहते कोई ठोस कानूनी कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित होकर शुक्रवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ अचानक सिविल लाइन कोतवाली पहुँच गई और वहां पुलिसिया ढिलाई के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

कोतवाली परिसर में हंगामे की स्थिति बनते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता और उसके परिवार को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गहनता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आते ही आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जम्मू-कश्मीर के नौशहरा में उत्तराखंड का अग्निवीर जवान शहीद, सर्विस राइफल से अचानक चली गोली
Ad Ad Ad