गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल: आम जनता की थाली पर दिखेगा असर

ख़बर शेयर करें

केंद्र सरकार ने व्यावसायिक और 5 किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है. इस फैसले के बाद कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹993 और छोटे सिलेंडर के दाम में ₹261.50 की वृद्धि हुई है. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कमर्शियल गैस महंगी होने का सीधा असर बाजार, शादियों के खर्च और बाहर खाना खाने पर पड़ेगा, जिससे आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ना तय है.

आम आदमी की थाली पर बढ़ेगा खर्च

गैस के दाम बढ़ने से होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में मिलने वाला खाना महंगा हो जाएगा. बिस्किट, ब्रेड और केक जैसे उत्पादों की कीमतों में भी वृद्धि होने की आशंका है क्योंकि इनके निर्माण में गैस का बड़े पैमाने पर प्रयोग होता है. इसके अलावा, स्विगी और जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म से घर पर खाना मंगाना भी अब महंगा हो सकता है.

यह भी पढ़ें -  धामी कैबिनेट का धांसू फैसला: अब फाइलों में नहीं अटकेगा कुंभ का काम, मेलाधिकारी देंगे 1 करोड़ के प्रोजेक्ट को हरी झंडी

शादियों और आयोजनों का बढ़ेगा बजट

व्यावसायिक गैस सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से कैटरिंग और हलवाई कार्यों में होता है. कीमतों में इस भारी इजाफे की वजह से शादियों, पार्टियों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का खर्च बढ़ जाएगा. खासकर जिन लोगों ने पहले से बजट निर्धारित कर रखे हैं, उनके लिए यह अतिरिक्त वित्तीय बोझ मुश्किलें पैदा करेगा.

यह भी पढ़ें -  देहरादून की निजी यूनिवर्सिटी में फेस्ट के दौरान पुलिस की पीटाई से युवक बेहोश, वीडियो हुआ वायरल

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के आसार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल और पश्चिम एशिया के संकट के कारण पेट्रोल और डीजल के दामों में भी निकट भविष्य में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, तेल कंपनियां प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल पर नुकसान झेल रही हैं, जिसकी भरपाई के लिए कीमतों में संशोधन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के छोटे ठेकेदारों के लिए हरीश रावत की बड़ी मांग, 'डी' श्रेणी के कार्यों की सीमा बढ़ाने का सुझाव

हवाई सफर भी हुआ महंगा

ईंधन की कीमतों में वैश्विक स्तर पर हो रही वृद्धि का असर विमानन क्षेत्र पर भी पड़ा है. अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों के लिए विमान ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट महंगे हो गए हैं. एयर इंडिया जैसी कुछ एयरलाइनों ने अपनी उड़ानों की संख्या में भी कटौती करने का फैसला लिया है.

ADVERTISEMENTS Ad