हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर 17 लोगों का चालान

ख़बर शेयर करें

रुड़की में हरिद्वार पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सार्वजनिक स्थानों और ढाबों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। कोतवाली रुड़की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 17 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान काटा और उनसे कुल 8,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला।

यह भी पढ़ें -  पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि: बोले-'उनके आदर्श समृद्ध उत्तराखंड का आधार'

SSP हरिद्वार के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई और भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के आदेश पर चलाए जा रहे इस अभियान को जिलेभर में कड़ाई से लागू किया जा रहा है, ताकि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर लगातार प्रहार जारी रहे और शहर में सार्वजनिक सुरक्षा, शांति व अनुशासन बना रहे।