ठगों के आगे बेबस विधायक! खानपुर MLA उमेश कुमार को झारखंड के ठग ने ऐसे लगाया 4.5 लाख का चूना

ख़बर शेयर करें

ठग अपने अपने पेशे के प्रति बेहद जुनूनी और ईमानदार होते हैं। वो जितनी उस्तादी से किसी राजा को ठगते हैं उतनी ही तसल्लीबख्श तरीके से किसी आम मुलाजिम को। उनकी पेशाई ईमानदारी में कोई सरकारी या रिटायर्ड कर्मचारी उतना ही महत्व रखता है जितना कि कोई विधायक। उन्हें तो ठगने से मतलब होता है जो जाल में फंस जाए उसी से रकम ऐंठनी है।

गजब की बात है कि अबकी दफे उत्तराखंड के खानपुर विधाय उमेश कुमार ठगों के चंगुल में फंस गए और अपनी गांठ के साढे चार लाख गंवा बैठे। दरअसल उमेश कुमार को नई पुरानी कारों का शौक है। इसी शौक ने उन्हें साढे चार लाख की चपत लगाई है। जिसकी रिपोर्ट विधायक उमेश कुमार ने राजपुर थाने में लिखवाई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड जल संस्थान में बजट की बंदरबांट पर रोक: अब रख-रखाव के खर्च के लिए अध्यक्ष की मंजूरी अनिवार्य

रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के एक शख्स ने अगस्त 2025 में उन्हें व्हटसप्प पर एक पुरानी मॉरीस कार दिखाई। कार के फीचर विधायक साहब को बेहद पसंद आए और सौदा साढ़े चार लाख में तय हो गया। सौदे के मुताबिक विक्रेता को कार देहरादून में डिलीवर करनी थी।

विधायक साहब की ओर से कार विक्रेता को अलग-अलग तारीखों में बैंक खातों में साढे चार लाख का पेमेंट कर दिया गया। लेकिन विक्रेता की ओर से अब तक विधायक साहब की मॉरिस कार देहरादून नहीं पहुंची। बार-बार फोन घनघनाने पर विक्रेता मॉरिस कार को देहरादून भेजने से टालता रहा। कभी कोई बहाना बनाया जाता तो कभी दूसरा।

यह भी पढ़ें -  बेटे की नकल पकड़ी तो कॉलेज के शिक्षकों को पीट दिए दरोगा जी, SSP ने किया निलंबित

आखिरकार विक्रेता के इरादे भांप कर थक हार कर विधायक साहब को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ी। अब राजपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बैंक खातों और मोबाइल नंबर्स की पड़ताल कर रही है। ताकि विधायक साहब को चूना लगाने वाले धोखेबाज कार विक्रेता के खिलाफ पक्का एक्शन लिया जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक कार विक्रेता झारखंड के रांची शहर का है, जिसने खानपुर विधायक के आईटीपार्क स्थित दफ्तर के मैनेजर के फोन पर मॉरिस कार का फोटो भेजा था।

यह भी पढ़ें -  टिहरी में प्रेमिका के सामने दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दोस्त गंभीर रूप से घायल

बहरहाल विधायक उमेश कुमार के मैनेजर असद खान ने राजपुर थाने में तहरीर दी हैं जिस पर एक्शन लिया जा रहा हैं। विधायक से ठगी के बाद पूरे सूबे में चर्चा है कि जब विधायक को ही ठग ने ठग दिया हो तो आम आदमी की क्या बिसात। लिहाजा सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए दूर के सस्ते सौदे का लालच मत कीजिए क्योंकि कहा भी गया है दूर के ढोल सुहावने होते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad