आसमानी कहर से भारी तबाही ,चमोली के थराली में भारी बारिश का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

ख़बर शेयर करें

चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। लगातार बारिश से जहां आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं कई गांवों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। थराली तहसील मुख्यालय के राड़ीबगड़ और चेपडो गांवों में बारिश ने कहर बरपाया। देर रात टुनरी गधेरे में बादल फटने की घटना सामने आई, जिससे चेपडो समेत राड़ीबगड़ गांव बुरी तरह प्रभावित हुए। अचानक आए पानी और मलबे की चपेट में कई वाहन दब गए, वहीं घरों के भीतर तक मलबा घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: अब 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, CMO ने दिए सख्त निर्देश

सगवाड़ा गांव से एक व्यक्ति के लापता होने की भी सूचना मिली है। फिलहाल प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से राहत और बचाव कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक तेज बहाव के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हुए।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 'बूथ जीता, चुनाव जीता' मंत्र के साथ BJP का नया खाका तैयार, 810 नए बूथों को मजबूत करने में जुटी पार्टी

उधर, पिंडर नदी और प्राणमती नदी के उफान पर आने से खतरा और बढ़ गया है। नदी किनारे बसे गांवों में लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी बारिश के चलते पिछले कई घंटों से बिजली और संचार व्यवस्था भी प्रभावित है। लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन की आशंका भी बढ़ गई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: नकाबपोश ने कांग्रेस विधायक को व्हाट्सएप पर दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

यह प्राकृतिक आपदा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात के मौसम में लोगों की असुरक्षा और कठिन जीवन को उजागर करती है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad