देहरादून में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 24 घंटे में चोरी और दुष्कर्म के 4 आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन प्रहार’ तेजी से चलाया जा रहा है। दून पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिछले 24 घंटों के भीतर चोरी, नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त चार आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देशानुसार, पुलिस की विभिन्न टीमें जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का लक्ष्य अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना और जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: CM धामी ने 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सौंपे मान्यता पत्र, बोले- 'आधुनिक और तकनीकी शिक्षा से जुड़ेगा बच्चों का भविष्य'

निर्माण साइट से लाखों की चोरी का खुलासा

वसंत विहार पुलिस ने नेशनल हाईवे परियोजना के निर्माण कार्य से लाखों रुपये की शटरिंग सामग्री और उपकरण चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायत दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चोरी किया गया माल बरामद कर लिया। इस मामले में कबाड़ी गिरोह के शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  'छुपकर नहीं, गाजे-बाजे के साथ लूंगा संन्यास'...हरीश रावत का विरोधियों पर तीखा जुबानी हमला

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। प्रेमनगर और बसंत विहार क्षेत्र से नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपियों को अलीगढ़ और चमोली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया और नाबालिगों को सकुशल बरामद कर आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun में BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का भव्य स्वागत, बोले- 'CM धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा आगामी चुनाव'

स्कूटी चोरी की वारदात का 24 घंटे में पर्दाफाश

कोतवाली नगर पुलिस ने कालीदास रोड स्थित एक औषधि केंद्र के बाहर से हुई स्कूटी चोरी के मामले को सुलझा लिया है। आरोपी को चोरी की स्कूटी के साथ चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad