Haldwani: पानी के टैंक में एक-एक कर उतरे मां और दो बेटे, जहरीली गैस से तीनों की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित गौलापार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। मानपुर गांव में निर्माणाधीन पानी के टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से मां और उनके दो बेटों की दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानपुर गांव निवासी 46 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट अपने घर के पास बने भूमिगत पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के लिए सीढ़ी से नीचे उतरे थे। काफी देर तक जब वे बाहर नहीं आए, तो उनका छोटा भाई 40 वर्षीय खुशाल सिंह भी नीचे चला गया, लेकिन टैंक में बनी जहरीली गैस के कारण वह भी तुरंत बेहोश हो गया।

यह भी पढ़ें -  Chardham Yatra 2026: 94 दिनों में 45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बद्रीनाथ में सबसे ज्यादा भीड़

दोनों बेटों की ओर से कोई जवाब न मिलने पर अनहोनी की आशंका से भयभीत 65 वर्षीया मां सरस्वती देवी भी उन्हें देखने टैंक में उतर गईं और गैस के प्रभाव से अचेत हो गईं। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय सब्जी विक्रेता भोज राम ने भी सीढ़ी से उतरकर तीनों को बचाने का प्रयास किया, परंतु वे भी अचेत हो गए।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: स्कूलों में मिड डे मील का होगा सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार से भोज राम को होश आ गया, लेकिन मां और दोनों बेटों की चेतना नहीं लौटी। परिजन तीनों को तुरंत राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  सोनम वांगचुक सफदरजंग से मेदांता शिफ्ट, दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किए निर्देश

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि निर्माणाधीन टैंक में गैस बनने से दम घुटने के कारण मां और दोनों बेटों की जान गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad