उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, जानिए क्या है खास!

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के बेरोजगार युवा कृपया ध्यान दें !अगर आपको पर्यटकों से कुछ सीखने उन्हें कुछ दिखाने का शौक है और अगर आपके पास हैरिटेज टूर गाइड का प्रमाण पत्र है तो आपके हुनर पर चार चांद लगाने को उत्तराखंड पर्यटन विभाग तैयार है।
पर्यटन विकास विभाग आपकी इस स्किल को और निखार सकता है। विभाग ने 18 से 55 साल के बेरोजगारों के रोजगार के लिए प्लान बनाया है।

राज्य सरकार टूरिज्म सेक्टर में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बड़े ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू कर रही है। पूरा होने पर सरकारी सर्टिफिकेट भी मिलेगा। मई-जून में अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल समेत कई जिलों में बैच शुरू होने वाले हैं। इस ट्रैनिंग में कई तरह के कोर्स हैं जैसे टूर मैनेजर, नेचुरलिस्ट गाइड, एस्ट्रो टूर गाइड,ठेली पटरी एंव सड़क खाद्य विक्रेता जैसे कोर्स हैं।

बहरहाल टूरिज्म के क्षेत्र में सबसे ज्यादा डिमांड टूर मैनेजर की होती है। इस के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग अल्मोड़ा, चंपावत के टनकपुर, पौड़ी जिले के लैंसडाउन और बागेश्वर में ट्रैनिंग देगा। ट्रैनिग मई और जून के महीने में दी जाएगी। जो अलग-अलग बैच मे चलेगी। इसके लिए 18 साल के नौजवान और 55 साल के अधेड़ योग्य माने जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में नितिन नवीन के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन

अगर आपके पास टूरिज्म सैक्टर में 4 साल का अनुभव है तो आपको वरीयता मिलेगी। कोर्स पूरा करने के बाद आपके हाथ में हेरिटेज टूर गाइड का सर्टिफिकेट होगा। जो आपको अच्छा जॉब दिलवाने में पूरी मदद करेगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप विभाग या फिर ट्रेनिंग पार्टनर 8449447983 फोन नंबर संपर्क कर सकते हैं।

पर्यटन विभाग दूसरी ट्रैनिग नेचुरलिस्ट गाइड की देगा। इसके लिए उत्तरकाशी के हर्षिल, चमोली जिले के लोहगंज और रुद्रप्रयाग के चोपता में क्लासेज चलेंगी। कोर्स हर्षिल में 01 मई से शुरू होगा तो लोहगंज में 17 मई से शुरु होगा जबकि चोपता में 2 जून से शुरू होगा। ट्रेनिंग पंद्रह दिन तक चलेगी। इसके लिए 12वीं पास होना जरूरी है

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड DCB चुनाव: भाजपा ने गढ़वाल की सभी 6 सीटों पर पाई एकतरफा जीत, CM धामी ने दी बधाई

टूरिज्म फील्ड में 2 साल का अनुभव होगा तो सोने पर सुहागा। इसको भी 18 से 55 साल तक के बेरोजगार कर सकते है। अगर आप इस कोर्स में दिलचस्पी रखते हैं तो आप 7668862830 पर ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं तीसरा कोर्स है एस्ट्रो टूर गाइड का। इस कोर्स की ट्रैनिंग पर्यटन विभाग, रुद्रप्रयाग के चोपता,टिहरी, उधमसिंहनगर के काशीपुर, और नैनीताल के साथ-साथ रामनगर में भी देगा। ये ट्रेनिंग भी पखवाड़े भर चलेगी।

रुद्रप्रयाग के चोपता में ट्रेनिग 01 मई से शुरू होगी और 15 तक चलेगी। टिहरी में 16 मई से 30 मई तक, तो काशीपुर में 26 मई से शुरू होकर 10 जून को समाप्त होगी जबकि नैनीताल और रामनगर में 2 जून से शुरू होगी । इसके लिए भी आपका 12वीं या 10वीं पास होना आनिवार्य है।

यह भी पढ़ें -  UKPSC Recruitment 2026: SDM-DSP समेत 67 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 29 सितंबर तक करें आवेदन

हालांकि दसवी पास के लिए 3 साल का प्रासंगिक अनुभव अनिवार्य है। ये कोर्स नया है, इसमें तारों के बारे में जानकारी दी जाएगी. जिन पर्यटकों को चांद तारों की दुनिया में वक्त गुजारना अच्छा लगता है या उनमें दिलचस्पी रखते हैं इस कोर्स के बाद आप अपने नए स्किल से उनकी जानकारी को ज्ञान में बदल सकते हो। बहरहाल ट्रैनिंग की ज्यादा जानकारी के लिए आप विभाग से या फिर ट्रेनिंग पार्टनर के मोबाइल नंबर 9818955155 पर संपर्क कर सकते हो।

टूरिज्म पर पकड़ रखने वालों का मानना है कि सूबे में “चारधाम यात्रा और वीकेंड टूरिज्म के बढ़ते चलन को देखते हुए ट्रेंड गाइड की डिमांड बहुत ज्यादा हो जाएगी। लिहाजा ये सर्टिफिकेट कोर्स युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ेंगे।